Uttarakhand Weather: नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में सताएगा कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

[ad_1]

Uttarakhand Weather Forecast Update Today Snowfall In Hilly Area on New Year fog in plains orange alert

उत्तराखंड में बर्फबारी
– फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी।

इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

New Year 2024: जश्न के लिए औली तैयार…सभी होटल और होम स्टे हुए फुल, खूबसूरत वादियों का उठा रहे लुत्फ

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *