[ad_1]

उत्तराखंड मौसम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर के तापमान में बदलाव दिख रहा है। पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि, रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि, मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पाला जमने लगा है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। केदारनाथ व बदरीनाथ समेत चारों धामों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने लगी है। रात को यहां का तापमान शून्य तक पहुंच रहा है, जिससे पानी भी जमने लगा है। धाम में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने से तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो रहा है।
PM Modi Uttarakhand Visit: बॉर्डर एरिया तक ट्रेन लाने की तैयारी, पढ़ें पीएम के भाषण की 10 बड़ी बातें
[ad_2]
Source link