Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन छह जिलों में बारिश के आसार

[ad_1]

Uttarakhand Weather Update Today Rainfall Expected in six Districts in two days

बारिश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा। वहीं, अब अगस्त के आखिरी दो दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा।  कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं, सितंबर की शुरूआत भी कुछ जिलों में बारिश के साथ होने की संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 व 31 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, एक और दो सितंबर को चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया।

Nainital Rainfall: बारिश से उफान पर आया सूर्या नाला, तेज बहाव में बही आठ यात्रियों से भरी बोलेरो, ऐसे बची जान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश भर में बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की आसार हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *