Uttarakhand Weather: मानसून से पहले सरकार ने शुरू की तैयारी, जोशीमठ में बना संयुक्त कंट्रोल रूम

[ad_1]

Uttarakhand Weather: joint control room set up in Joshimath Before monsoon

आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मानसून को देखते हुए शासन की ओर से जोशीमठ में संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो चारधाम यात्रा के साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। यहां एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित लाइन विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील जिलों में आपदा की स्थिति में बनाए जाने वाले स्टेजिंग एरिया, जॉइंट कंट्रोल रूम, शेल्टर, दूरसंचार, मीडिया मैनेजमेंट, क्रॉउड मैनेजमेंट आदि बिंदुओं पर पहले ही मॉक ड्रिल कर ली गई है। इसके साथ ही जिलों के स्तर पर तैयारियों को पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील जिलों को विशेष तौर पर हिदायत दी गई है।

Kedarnath: मंदिर के गर्भगृह में सोन की परत पर घमासान, गोदियाल बोले-..कहीं ये भगवान के नाम पर कर चोरी तो नहीं

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *