[ad_1]

बारिश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Uttarakhand Weather News: सप्ताहभर में प्रदेश में हुई 24 फीसदी अधिक बारिश, जानें इन जिलों का हाल
दून जिले में हुई सामान्य से 11 फीसदी अधिक 142.6 एमएम वर्षा
बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में हो रही बारिश लोगों को खूब सता रही है। आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई है। सबसे अधिक बागेश्वर जिले में 235.6 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 308 फीसदी अधिक है।
जबकि देहरादून जिले में 142.6 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 11 फीसदी अधिक है। जबकि उत्तरकाशी जिले में सबसे कम 22.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 78 फीसदी कम है।
ये भी पढ़ें…Uttarakhand Weather: ऋषिकेश रामझूला पुल के पास गंगा में बहा हरियाणा का पयर्टक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
दून के कुछ इलाकों में भारी बारिश
देहरादून जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
[ad_2]
Source link