Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर तीन दिन तक साढ़े पांच घंटे बंद रहेगी आवाजाही, पढ़ें टाइम शेड्यूल

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

Updated Fri, 18 Aug 2023 11:35 PM IST

Traffic on Gangotri Highway will be closed for five and a half hours from today for three days

गंगोत्री हाईवे
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से गंगनानी तक शनिवार 18 अगस्त से 20 अगस्त तक साढ़े पांच घंटे यातायात बंद रहेगा। सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 और शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक यहां वाहनों का संचालन नहीं होगा। कुज्जन से तिहार मार्ग पर मलबा निस्तारण के कारण हाईवे पर यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

एडीएम तीर्थपाल सिंह ने पीएमजीएसवाई के अनुरोध पर यातायात बंदी का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि यातायात बंदी के दौरान आपातकालीन सेवाओं, जीवन रक्षक वाहनों सहित पुलिस व प्रशासन के वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। 21 अगस्त को हाईवे पर सुचारु आवाजाही रहेगी।  

Badrinath Highway: खतरनाक हुई वाहनों की आवाजाही…सक्रिय हुए 20 भूस्खलन और 11 भू-धंसाव जोन, देखें तस्वीरें

यमुनोत्री हाईवे भी रहा बंद

उत्तरकाशी। बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश के कारण धरासू-यमुनोत्री हाईवे कल्याणी के समीप मलबा आने से बंद हो गया था। एनएच विभाग की मशीनरी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे आवाजाही के लिए खोल दिया। शुक्रवार को बारिश थमने के बाद भी यमुनोत्री हाईवे के बंद और खुलने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार दोपहर को विकासनगर-डाम्टा-यमुनोत्री हाईवे डाम्टा के समीप बोल्डर और मलबा आने से बंद हो गया था जिस कारण दोनों और करीब डेढ़ घंटे वाहनों की कतार लगी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एनएच विभाग के मशीनरी और कर्मचारियों ने हाईवे सुचारु करवाया। वहीं दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित बड़कोट तहसील में बारिश हुई। संवाद

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *