Uttarkashi: लोकसभा चुनाव को लेकर एफएसटी की कार्रवाई, ग्रामीण के घर से भारी मात्रा में पकड़ी नगदी और शराब

[ad_1]

Lok Sabha elections 2024 Uttarkashi FST Caught huge amount of cash and liquor seized from villager house

– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार


लोक सभा चुनाव के लिए गठित एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) ने मुखबिर की सूचना पर नौगांव में एक व्यक्ति के घर से 26 लाख से ज्यादा की नगदी और शराब पकड़ी है। नगदी को घर में कट्टों में भर कर रखा गया था। उड़न दस्ते की टीम ने बरामद नगदी को सीज कर मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम के सपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, एफएसटी की टीमको सूचना मिली थी कि नौगांव ब्लॉक के गढ़ गांव में बलवीर सिंह पुत्र राम बहादुर के घर पर शराब रखी है। शराब पकड़ने के लिए गांव पहुंची टीम ने जब घर की तलाश ली तो वहां से चार पेटी अंग्रेजी शराब और भारी मात्रा में नगदी मिली।

Lok Sabha Election: 23 हजार घरों तक पहुंचा ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ संदेश, मतदाता शिक्षा कार्यक्रम जारी

पूछताछ के दौरा संतोषजनकर जवाब मिलने पर टीम ने आयकर विभाग की टीम को बुलाया और नगदी उनके हवाले कर दी।अभियुक्त को साक्ष्य पेश करने के लिए कहा गया है। थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत ने बताया कि सही साक्ष्य न मिलने पर आय कर विभाग की टीम अग्रिम कार्यवाई करेगी। अवैध रूप से रखी गई शराब पकड़े जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *