[ad_1]
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation: सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए सरकार के बनाए प्लान पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैंं। ऑपरेशन सिलक्यारा का अभी तक कोई ठोस नतीजा न मिलने पर परिजन भी परेशान है।

उत्तरकाशी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान जारी।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सिलक्यारा की सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए सरकार ने प्लान दर प्लान बना लिए लेकिन छठवें दिन तक भी मजदूर बाहर की आबोहवा में चैन की सांस नहीं ले पाए। ऑपरेशन सिलक्यारा को लेकर अब न केवल परिजन बल्कि कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इस पूरे मामले में बड़ी लापरवाही बरती गई।
प्लान-1
योजना: जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जाएगा। सुरंग खुल जाएगी और मजदूर बाहर आ जाएंगे।
क्या हुआ : मलबा हटाते वक्त ऊपर से ताजा मलबा गिरने लगा। कोशिश नाकाम हुई।
नतीजा : यह योजना विफल हो गई। मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका।
[ad_2]
Source link