Uttarkashi Tunnel Collapse: केदारनाथ आपदा में भी संकटमोचन बना था हरक्यूलिस विमान, अब फिर बना ‘मददगार’

[ad_1]

Uttarkashi Tunnel Collapse Hercules aircraft had rescued in Kedarnath disaster now again became helpful

उत्तरकाशी में हरक्यूलिस विमान
– फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार


उत्तराखंड में उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में भारतीय वायुसेना का मालवाहक विमान हरक्यूलिस फिर संकटमोचन की भूमिका में है। वर्ष 2013 की आपदा में भी सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर इसी विमान से जगह-जगह फंसे तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू कर दिल्ली छोड़ा गया था।

दरअसल वर्ष 2013 में भागीरथी नदी में विनाशकारी बाढ़ आई थी। जिससे सड़क मार्ग अवरूद्ध होने पर हजारों तीर्थयात्री जगह-जगह फंस गए थे। ऐसे में राज्य सरकार ने वायुसेना की मदद ली थी। वायुसेना ने एमआई-17 हर्षिल सेना के हेलिपैड से हजारों लोगों को रेस्क्यू कर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचाया था।

Uttarkashi Tunnel Collapse: सिलक्यारा साइट पर सुरक्षा कड़ी, जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह

बाद में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर हरक्यूलिस विमान के जरिये टैंकरों से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) भेजा गया था, लेकिन वापसी में यह विमान दिल्ली व अन्य राज्यों के तीर्थयात्रियों को भी अपने साथ ले गया था और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *