Vande Bharat : उद्घाटन स्पेशल के रूप में रांची से साढ़े 10 बजे खुलेगी, प्रधानमंत्री भोपाल से दिखाएंगे हरी झंडी

[ad_1]

Bihar News : vande bharat Inaugural Special virtual flag off from ranchi to patna by pm narendra modi

वंदे भारत ट्रेन।
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से रांची से पटना तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होगा। पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर प्रधानमंत्री भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, वहीं रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी। 

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन यहां-यहां रुकेगी

रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) रांची से 10.30 बजे खुलकर 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रुकते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा

रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जायेगा और 28 जून से पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन (22349/22350) का नियमित परिचालन किया जायेगा। इस ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी जिस वजह से 385 किलोमीटर की दूरी तय करने में इसे सवा छः घंटे लगेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *