Vande Bharat : पटना-रांची से ज्यादा रांची-पटना का किराया; 80% ज्यादा खर्च समय नहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम

[ad_1]

bihar: vande bharat ticket price from ranchi to patna is higher than vande bharat patna to ranchi ticket train

जानिए, वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वंदे भारत एक्सप्रेस कल से शुरू होगी। बिहार और झारखंड, दोनों राज्यों को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से रांची के लिए बुधवार सुबह खुलेगी। मंगलवार को रांची से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन के रूप में इसका वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। बुधवार या उससे आगे का टिकट बुक करा रहे लोगों के मन में कई सवाल हैं। उन सवालों का जवाब आगे पढ़ें।

सवाल – आज जिसका उद्घाटन हो रहा, वह वंदे भारत ही है न?

  • जवाब – इंजन से लेकर बोगी तक है तो यह वंदे भारत ही, लेकिन इस ट्रेन का नाम उद्घाटन स्पेशल ट्रेन रखा गया है, जिसका नंबर 02439 है।

सवाल – तो, वंदे भारत ट्रेन का नंबर क्या है और कब से चलेगी?

  • जवाब – 28 जून 2023 से गाड़ी सं. 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा।

सवाल – मंगलवार को रांची से खुल रही ट्रेन पटना से लौटेगी नहीं?

  • जवाब – वही ट्रेन बुधवार को सुबह पटना से खुलेगी। बिहार-झारखंड के आम यात्रियों के लिए ट्रेन बुधवार से ही खुलेगी। मंगलवार को यह ट्रेन न तो पटना से खुलेगी, न रांची से। सप्ताह में छह दिन ही परिचालन है। मंगलवार को बंद है।

सवाल – उद्घाटन स्पेशल को कब-कहां देख सकेंगे?

  • जवाब – रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) रांची से 10.30 बजे खुलकर 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रुकते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *