[ad_1]

वाराणसी कोर्ट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े कई प्रार्थना पत्रों पर सिविल जज सीनियर डिविजन अश्वनी कुमार की अदालत में गुरुवार को सुनवाई टल गई। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण एक बार फिर सुनवाई टल गई। अब इन सभी मामलों में सुनवाई की अगली तारीख 23 जनवरी नियत की गई है।
लखनऊ के सत्यम त्रिपाठी, आशीष कुमार शुक्ला व वाराणसी के पवन कुमार पाठक, सुप्रीमकोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री और भगवान आदि विश्वेश्वर, साध्वी पूर्णंबा, आदिविश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग और नंदीजी महाराज की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में पूर्व में अलग-अलग तिथियों में अर्जी दी गई है। सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में सभी ने पूजा के अधिकार की मांग की है।
अधिवक्ता पर हमले के विरोध में न्यायिक कार्य रहा ठप
अधिवक्ता अनूप सिंह पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को कचहरी में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। सेंट्रल बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता सुबह 11 बजे जुटे और अनूप सिंह पर हमले के विरोध में और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिनभर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
[ad_2]
Source link