[ad_1]

आबकारी विभाग की लापरवाही से कंजड़ बस्ती में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में आबकारी विभाग की लापरवाही से परानापुर कंजड़ बस्ती में आग लगने की खबर है। जिसमें हजारों रुपए समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
आबकारी विभाग की टीम ने चौबेपुर के परानापुर कंजड़ बस्ती में शुक्रवार को प्रातः दस बजे अवैध शराब बनाने वाले के यहां छापा मारा। तभी मड़ई में आग लग गई। जब तक आबकारी विभाग के लोग गांव वालों के साथ आग बुझाते तब तक सब जल गया।
कंजड़ बस्ती के लोगों ने बताया की आग आबकारी विभाग के लोगों ने लगाया। वही ंआबकारी विभाग के लोग निकल लिए। आग बुझाने के बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। वही कंजड़ बस्ती के लोग अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी के पास गये।
[ad_2]
Source link