वाराणसी के पांडेयपुर चौराहा के पास शनिवार शाम टप्पेबाजों ने महिला को झांसा देकर आभूषण समेट ले गए। सीमा विवाद में कैंट और लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस उलझी रही। थानों का चक्कर काटने के बाद पीड़िता घर लौट गई। आदमपुर थाना अंतर्गत सरैया की रहने वाली तोता देवी के अनुसार वह अपनी बच्ची पीहू के संग हुकुलगंज जाने को निकली थी।
पंचकोशी से पांडेयपुर चौराहा पर पहुंची और यहां से हुकुलगंज के लिए ऑटो पकड़ा। महिला के अनुसार दो युवक आए और झांसा देकर सोने की चेन और टॉप्स उतरवा लिए। इस दौरान एक युवक ने पांच सौ रुपये की गड्डी रूमाल में लपेटकर थमाया। युवकों ने कहा कि अभी आकर पैसा ले जाएंगे। इतने में वह आभूषण लेकर फरार हो गए।
जब रूमाल खोली तो उसमें कागज था। घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के अनुसार पांडेयपुर पुलिस चौकी पर गए तो कैंट थाना अंतर्गत का मामला बताते हुए कैंट थाना जाने की नसीहत दी। आखिरकार बगैर तहरीर दिए महिला सरैया लौट गई।
बिल्डर बलवंत सिंह हत्याकांड के आरोपी पंकज चौबे समेत चार नामजद के खिलाफ कैंट थाने में बलवा और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया। शिवपुर तरना निवासी पीड़ित अनुराग सिंह के अनुसार पिता बलवंत सिंह की हत्या में आरोपी पहड़िया रमरेपुर निवासी पंकज चौबे नामजद है। जिसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है। 19 दिसंबर को पिता की हत्या मुकदमे की पैरवी में कचहरी गया था।
आरोप है कि उस समय परिसर में पंकज चौबे, बेनीपुर निवासी ओमप्रकाश जायसवाल, सारनाथ टड़िया अवधपुरी निवासी राजकुमार खरवार, संतोष राय अन्य पहुंचे और उसे धमकी दी। भाई अभिनव सिंह का पीछा चार दिन पूर्व पीछा किया था। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कैंट पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विस्तार