Varanasi: कमरे में मिला सैलून कर्मी का शव, मौके पर पुलिस, छानबीन में हुए कई बड़े खुलासे

[ad_1]

Varanasi: Body of salon worker found in room, police on the spot, many big revelations in investigation

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : ANI

विस्तार

वाराणसी में लालपुर थाना अन्तर्गत हुकुलगंज राघा कटरा गली में सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस को घर में ही सैलून कर्मी का शव मिला। बताया जा रहा है कि मृतक का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

सूचना पर मौके पर पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक दिलीप कुमार शर्मा पुत्र स्व0 राजनाथ उर्फ कल्लू शर्मा  (26 वर्ष) निवासी राधा कटरा गली हुकुलगंज पांडेयपुर वाराणसी मोहल्ले में सैलून चलाता है।

मृतक बीमारी से परेशान था उसे कैंसर था और शराब का आदी था। मृतक की मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर लालपुर थाना प्रभारी के साथ पांडेयपुर इंचार्ज मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *