Varanasi: काशी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- ‘समाजवादी पार्टी अपराधियों को शरण देती है’

[ad_1]

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंच गए हैं। डिप्टी सीएम सुबह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से शैलेश पांडे उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, काशी प्रांत प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा, काशी प्रांत उत्तर प्रदेश,जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,पवन सिंह सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। 

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी के सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बचत सखी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा होली के मौके पर बनाए जा रहे हर्बल गुलाल और काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए प्रसाद के रूप में उपयोग में आने वाला श्री प्रसाद का भी शुभारंभ किया।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *