[ad_1]

varanasi news
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास की मीट-मछली की दुकानों को अवैध घोषित किया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान चलाकर शनिवार को दाल मंडी स्थित जमील अहमद की मुर्गे की दुकान पर नोटिस चस्पा किया।
बीते 18 जनवरी को नगर निगम सदन ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दो किलोमीटर के दायरे में मांस-मदिरा की दुकानों को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव मंजूर किया था। इस प्रस्ताव को अमल में लाने के लिए शुक्रवार को भी नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पहले दुकानें बंद कराईं और उसके बाद दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा किया। नोटिस पर लिखा था यह मुर्गा, मीट की दुकान अवैध है। इसे एक मार्च से बंद कराया गया है। हालांकि टीम के जाते ही कुछ दुकानें फिर से खुल गईं।
[ad_2]
Source link