[ad_1]

विकास कार्यों की समीक्षा करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 26 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। इनमें से ज्यादातर जिले पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं। नौ जिलों में बहुत कम बारिश हुई है। अब मोटे अनाज सहित कम पानी वाली फसलों के पैदावार पर जोर दिया जा रहा है। कृषि मंत्री शुक्रवार को वाराणसी आए और कृषि उत्पादन के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा की।
मंडलायुक्त सभागार में पत्रकारों से बात की और कम बारिश की चुनौती से निपटने की रणनीति बताई। कृषि मंत्री ने कहा कि सामान्य की तुलना में अब तक 80 फीसदी ही बारिश हुई है। इसमें भी असंतुलन है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश हुई है। 17 जिले ऐसे हैं, जहां बहुत बारिश रिकॉर्ड की गई है। सभी नहरें पूरी क्षमता से चलाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री विजय मिश्र सहित दो को एक-एक साल की सजा, छह साल पहले दी थी जान से मारने की धमकी
पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत
किसानों को मोटे अनाज वाली फसलों और चारे की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त जारी कर दी है। इसका फायदा भी किसानों को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत की है। इसमें जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
[ad_2]
Source link