Varanasi: गैंगस्टर समेत 45 मुकदमे के आरोपी समेत दो बदमाश गिरफ्तार, चलती ट्रेन में महिलाओं से लूटते थे गहने

[ad_1]

Two miscreants including gangster and accused in 45 cases arrested in varanasi

जीआरपी के गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : जीआरपी

विस्तार


चलती ट्रेन में महिलाओं का झुमका, चेन नोंचने और यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने के दो आरोपियों को कैंट जीआरपी ने शनिवार को काशी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल, नशीला पदार्थ और 27 हजार नकदी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में बच्चा रावत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी, लूट के 45 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दूसरे आरोपी पवन रावत के खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल के रहने वाले हैं।

यह है पूरा मामला

जीआरपी कैंट इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि आरोपी बच्चा की तलाश में काफी दिनों से पुलिस दबिश दे रही थी। यह चलती ट्रेन में महिला यात्रियों के आभूषण, बैग और मोबाइल लूटकर कूद जाता है। राह चलते लोगों को सामान आदि बेच देता है। काशी स्टेशन चौकी प्रभारी दिवाकर पांडेय की टीम ने इसे गिरफ्तार किया है।

जीआरपी सीओ ने थाने का जाना हाल

कैंट जीआरपी थाने का शनिवार को जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाना, बैरक, शास्त्रागार, अभिलेखों आदि हाल जाना। खामियों पर सुधार का निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिता में रहे। वहीं, उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो।

आएंगे जीआरपी कप्तान, देखेंगे थाना

प्रयागराज अनुभाग के जीआरपी कप्तान अष्टभुजा प्रताप सिंह रविवार की सुबह 11 बजे कैंट जीआरपी थाना पहुंचेंगे। थाना का निरीक्षण और पुलिसकर्मियों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। इस दौरान वह स्टेशन पर यात्रियों से फीडबैक भी लेंगे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *