Varanasi: चौदह दिन के बच्चे के पेट से निकले तीन भ्रूण, देखकर BHU के डॉक्टरों के उड़े होश!

[ad_1]

Varanasi: Three fetuses came out of the stomach of a fourteen-day-old child, BHU doctors were shocked to see!

भ्रूण
– फोटो : Pixabay

विस्तार

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के बाल शल्य विभाग में डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करके चौदह दिन के बच्चे के पेट से तीन भ्रूण निकाले हैं। करीब तीन घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बच्चा स्वस्थ है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे मामले असाधारण होते हैं। पांच लाख में से एक बच्चे में दिक्कत आती है। गर्भावस्था के बाद माता-पिता की असावधानी से इस तरह की समस्या आती है।

मऊ के एक युवक ने बच्चे के पेट में दर्द की शिकायत के साथ बीएचयू अस्पताल पहुंचा। बच्चे के पेट में सूजन थी। सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। इस कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन कराया तो पता चला कि बच्चे के पेट में तीन भ्रूण हैं। इससे डॉक्टर हैरान दिखे। रिपोर्ट से पता चला कि भ्रूण की वजह से बच्चे के मूल पित्त वाहिनी और आंतें दबी हुई हैं। बच्चे को पीलिया हो गया है। इसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करने का निर्णय लिया। बाल शल्य विभाग की डॉ. रुचिरा की अगुवाई में सोमवार को सर्जरी की गई। इस टीम में शामिल डाॅ. सेत कच्छप ने बताया कि बच्चे के पेट से जो तीन भ्रूण निकाले गए, वो विकसित हो रहे थे। गर्भावस्था के दौरान पति-पत्नी की असावधानी से ही ऐसी समस्या आती है। गर्भावस्था के दौरान पति-पत्नी को एक दूसरे से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Varanasi: आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, नीला आकाश और सतरंगी छल्ले के बीच दिखा सूर्य, जानें- क्या थी वो घटना ?

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *