Varanasi: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बोले- राष्ट्रीय शिक्षा नीति दे रही बदलाव का माहौल, छात्रों का होगा विकास

[ad_1]

Jammu and Kashmir LG Manoj Sinha said National Education Policy will change environment,

काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोलेते जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमें बदलाव का माहौल दे रही है। यह नया समय है, जिसकी वजह से हम दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते हैं। इस शिक्षा नीति ने हमें स्वतंत्र चिंतन का मौका दिया है।

वह शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में अकादमिक समिति और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से नई शिक्षा नीति में संभावनाओं की खोज विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने का कार्य करना चाहिए।

हमें अपनी शिक्षा व्यवस्था को व्यावहारिक बनाना चाहिए। उस पद्धति को छोड़ना होगा, जो विद्यार्थी के भीतर तनाव पैदा करे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इन सभी समस्याओं का समाधान है। यह नीति छात्रों का सर्वांगीण विकास करने में सहायक सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें: सुलगते सूडान से हुई घर वापसी तो गांव में उत्सव, बलिया के सगे भाइयों ने बयां किया भयावह मंजर

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *