[ad_1]

गुल्लक से निकले रुपए को गिनता शिवांश और उसका भाई
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोशीमठ में आई आपदा पीड़ितों की मदद के लिए वाराणसी के 10 साल के बच्चे ने मदद की पेशकश की है। संकटमोचन के साकेत नगर कॉलोनी निवासी शिवांश ने अपनी गुल्लक से निकली बचत को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए भेज दिया है।
जोशीमठ की तस्वीर और वीडियो को देखकर शिवांश का कोमल मन परेशान हो उठा और उसने अपनी पूरी बचत को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए देने का निर्णय लिया। चौथी कक्षा के छात्र शिवांश दो दिन पहले अपने पिता अजय शर्मा के मोबाइल में जोशीमठ की आपदा के वीडियो देख रहा था।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यालय से किया संपर्क
वीडियो देखकर वह इतना विचलित हो गया कि उसने अपनी गुल्लक तोड़नी शुरू कर दी। पिता ने जब शिवांश को गुल्लक तोड़ते हुए देखा तो पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है? शिवांश ने जवाब दिया कि जोशीमठ में आई आपदा और वहां पर रह रहे संत और अन्य लोगों को खाने-पीने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है, इसलिए इन पैसों को उन लोगों की मदद के लिए भेजूंगा।
[ad_2]
Source link