[ad_1]

Varanasi: ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, सड़क पर जा गिरा बाइक सवार, हालत गंभीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा से थोड़ी दूरी पर गुरुवार की दोपहर में मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रक में पीछे से भीड़ गया और वहीं अचेत होकर गिर गया। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। साथ ही उसके गाड़ी नंबर से उसके परिजनों से संपर्क किया।
घायल की पहचान कछवां मिर्जापुर के चकिया गांव का रहने वाले संजय सिंह के रूप में हुई। संजय सफाई कर्मी है। संजय बनारस से अपने घर के कछवां की ओर जा रहा था। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने पर परिजन ट्रामा सेंटर पहुंचे।
[ad_2]
Source link