Varanasi: दादा के बिस्तर से गायब पोते का शव 24 घंटे बाद कुएं में मिला, चाचा पर ही हत्या का आरोप

[ad_1]

Dead body of grandson missing from his grandfather bed was found in well after 24 hours

मासूम का शव कुएं में मिला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। रायतारा पिंडरा स्थित अनुसूचित बस्ती में दादा के साथ सोए हुए तीन वर्षीय पोते का अपहरण कर हत्या कर दी गई। मासूम का शव 24 घंटे बाद शुक्रवार को घर से लगभग 400 मीटर दूर कुएं से बरामद हुआ।

वारदात की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। चाचा पर हत्या की शंका के आरोप में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। बस्ती निवासी किशोरी लाल ने गुरुवार को फूलपुर थाने की पुलिस को सूचना दी थी कि उनका तीन वर्षीय पोता कृष्ण कुमार उनके पास सो रहा था। वह अलसुबह शौचालय से जब वापस आए तो बिस्तर से उनका पोता गायब था।

परिजनों संग आसपास पोते की खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। किशोरी लाल की तहरीर पर फूलपुर थाने की पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मासूम की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार की सुबह बस्ती के ही एक कुएं में बच्चे का शव उतराया मिला।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *