Varanasi: नमामि गंगे ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया प्रेरित, देखभाल का लिया संकल्प

[ad_1]

Namami Gange inspires students towards environmental protection, takes a pledge to care

नमामि गंगे ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया प्रेरित
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ ‘ नारे के साथ पौधारोपण जन अभियान 2023 के अंतर्गत शनिवार को विद्यार्थियों ने नमामि गंगे टीम के साथ मिलकर सैकड़ों पौधे रोपे। नमामि गंगे ने ‘पेड़ रहेगा तो जीवन रहेगा’ जैसे नारों के माध्यम से आमजन व विद्यार्थियों को पौधारोपण अभियान से जोड़ा।

स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रारंभ से ही पर्यावरण संरक्षण की सीख देने की सोच के साथ कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबीरचौरा में नमामि गंगे के सदस्यों के साथ शिक्षक व बच्चों ने पूरे परिसर में नीम, पीपल, अमरूद, आम, बरगद आदि का पौधारोपण किया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर संदेश दिया कि पौधों का रोपण करके ही पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Mau Accident: बेकाबू एम्बुलेंस ने दो पैदल राहगिरों को मारी टक्कर, एक ने तोड़ा दम, युवती गंभीर

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाने मे सहयोगी हैं। बच्चों को स्कूल से ही पौधारोपण करने और उसे बचाने की सीख देना बेहद जरूरी है । कहा कि पर्यावरण संतुलन एवं मनुष्य की वास्तविक प्रगति के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। आधुनिकीकरण के क्रम में वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इसे ठीक करने के लिए पौधरोपण ही एकमात्र उपाय है। विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु सिंह ने पेड़-पौधों को जीवन के लिए अमूल्य बताया। पौधारोपण के अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, प्रधानाचार्या मधु सिंह, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, प्रीति रवि जायसवाल, उषा गुप्ता, सरस्वती मिश्रा, नगर निगम के अधिकारी मनोज कुमार एवं विद्यालय के शिक्षकगण व विद्यार्थी  मौजूद रहे ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *