Varanasi: पंडित छन्नूलाल मिश्र की संपत्ति को लेकर बेटियों में घमासान, मारपीट के आरोप में थाने तक पहुंचा मामला

[ad_1]

Dispute between daughters of Pandit Chhannulal Mishra due to property in varanasi

पद्मभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र

विस्तार


किराना घराना व बनारस गायकी और ठुमरी के लब्धप्रतिष्ठ गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र की संपत्ति को लेकर उनकी बेटियों में विवाद गहराता जा रहा है। छन्नूलाल मिश्र की बेटी ममता मिश्रा ने बीते अप्रैल महीने में अपनी छोटी बहन नम्रता के खिलाफ सिगरा थाने में एनसीआर दर्ज कराया था। उसे लेकर वह न्यायालय गईं। अब नम्रता के खिलाफ सिगरा थाने में ममता को चोट पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिगरा थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक छन्नूलाल मिश्रा के फ्लैट पर एक बेटी ने कब्जा जमा लिया है। आरोप है कि फर्जी दस्तखत कर बैंक से बड़ी रकम भी निकाल ली गई है। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। प्रकरण की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। इधर, पंडित छन्नूलाल मिश्र की बेटियों की लड़ाई बनारस के संगीत घराने में चर्चा का विषय बन गया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *