[ad_1]

वरुणा नदी में उतराया मिला महिला का शव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के विश्वनाथपुर कनियर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद शर्मा की मौत के पांच दिन बाद बुधवार को इसरवार गांव के सामने वरुणा नदी में बने पुल के पास उसकी पत्नी रूबी शर्मा (35) का शव पानी में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कपसेठी थाने की पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला के बेटे ने अपने मां की हत्या की आशंका जताई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विश्वनाथपुर कनियर गांव का मूल निवासी राजेंद्र प्रसाद शर्मा पत्नी रूबी और बच्चों के साथ सरवानीपुर बलुआ गांव के समीप रहता था। राजेंद्र सैलून संचालक था और उसकी पत्नी घर में जनरल स्टोर खोल रखी थी। दोनों के तीन बेटे और एक बेटी हैं। रूबी के 15 साल के बेटे शिवराज ने बताया कि उसके मां-बाप बीते 10 मार्च की सुबह घर से निकले थे।
पांच दिन से लापता थी महिला
उनके साथ दो अन्य लोग भी जाते हुए दिखे थे। उसी दिन दोपहर बाद उसके पिता का शव इसरवार गांव के सामने वरुणा नदी में बने पुल के पास पानी में उतराया मिला था। उस दिन से उसकी मां का पता नहीं लग पाया था और उसने बड़ागांव थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। जहां पिता का शव मिला था, उससे लगभग 50 मीटर की दूरी पर मां का शव पानी में उतराया मिला है।
[ad_2]
Source link