Varanasi: पांच घंटे लेट हुई गो एयरवेज की वाराणसी-अहमदाबाद फ्लाइट, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

[ad_1]

Go Airways Varanasi Ahmedabad flight delayed by five hours passengers angry at airport

वाराणसी एयरपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को अहमदाबाद जाने वाला विमान निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से रात साढ़े नौ बजे उड़ा। इससे परेशान यात्रियों ने टर्मिनल भवन में जमकर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप है कि एक घंटे पहले विमान के रिशेड्यूल होने की सूचना मिली। तब तक यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे।

कई यात्रियों ने बताया कि एक बार नहीं विमान को तीन बार रिशेड्यूल किया गया। गो एयरवेज का विमान जी-8767 अहमदाबाद से उड़ान भरकर 3.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचता है। इसके बाद यही विमान चार बजे वाराणसी से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता है। शनिवार को यह विमान पांच घंटे विलंब से 8:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।

वहीं विमान से जाने वाले यात्री दो बजे ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। एयरपोर्ट पहुंचने पर विमान के रिशेड्यूल होने की सूचना मिली। इसके बाद यात्री इंतजार करने लगे। तीन बार विमान को रिशेड्यूल किया जिससे यात्री बिफर पड़े। गो एयरवेज के प्रतिनिधियों से पूछने पर भी यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिली। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में जमकर हंगामा किया।

ये भी पढ़ें:  वाराणसी में ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत, सारनाथ और हरहुआ में हुआ हादसा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *