[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : istock
विस्तार
वाराणसी के एलटी कॉलेज परिसर में बुधवार को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने गलती से मुंह में एसिड डाल लिया। इस घटना से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पानी की बोतल के बीच गलती से एसिड की बोतल आ गई थी, जिसे मैं उठाकर पीने लगा, लेकिन जैसे ही मुझे एहसास हुआ कि ये एसिड है, मैंने तुरंत पानी से जाकर मुंह धुला। चिकित्सकों ने जांच के किसी तरह की समस्या से इंकार किया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक व कई अधिकारी मौजूद थे।
[ad_2]
Source link