Varanasi: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने रखा उपवास, बोले- नहीं मानी गई मांग तो अक्तूबर में तेज करेंगे आंदोलन

[ad_1]

Teachers kept fast for restoration of old pension in varanasi bharat mata mandir

भारत माता मंदिर परिसर में शिक्षकों ने किया उपवास सत्याग्रह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पुरानी पेंशन बहाली के लिए वाराणसी के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने रविवार को भारत माता मंदिर परिसर में उपवास रखकर विरोध जताया। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शिक्षकों के पक्ष में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता सुधांशु शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उपवास रखा।

सुधांशु ने कहा कि भारत सरकार ने 17 फरवरी 2020 और 03 मार्च 2023 को शासनादेश जारी कर एक जनवरी 2004 के पूर्व चयनित और 22 दिसंबर 2003 के पूर्व विज्ञापित सभी पदों के धारकों को पुरानी पेंशन लेने का विकल्प दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार को भी एक अप्रैल 2005 के पूर्व चयनित और 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित सभी पदों के धारकों को पुरानी पेंशन लेने का विकल्प दिया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर वाराणसी ही नहीं गोरखपुर सहित अन्य जिलों में सामूहिक उपवास रखा गया है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार एक माह में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो अक्तूबर में व्यापक स्तर पर सत्याग्रह किया जाएगा। पेंशन संघर्ष मोर्चा के संयोजक वेद कुमार सिंह ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर लखनऊ में भी विरोध प्रदर्शन, धरना, उपवास, घेराव और सत्याग्रह जैसे आंदोलन करने को शिक्षक बाध्य होंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *