Varanasi: पुश्तैनी जमीन के लिए मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ

[ad_1]

Laborer commits suicide by hanging for ancestral land, interrogation of mother and younger brother in custody

पुश्तैनी जमीन के लिए मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत अनौरा गांव में शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे राजगीर मिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौत की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। वहीं मृतक की मां और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- Varanasi: वाराणसी में ट्रेन से कटकर महिला और युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने बताया क्या हुआ था, सुनकर उड़े होश!

जानकारी अनुसार अनौरा निवासी खंझाती उर्फ अनिल (38) शुक्रवार को सुबह अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर करोमा गांव में वरुणा नदी किनारे एक बबूल के पेड़ में नायलॉन की रस्सी के सहारे आत्महत्या कर लिया। सुबह करीब 10 बजे वरुणा नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे ने  बबूल के पेड़ से लटकता हुआ शव देखा तो चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागा और लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए उसके बाद ग्राम प्रधान दीपक चौहान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

जांच पड़ताल करने के बाद मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतक खंझाती के पिता भगेलू चौहान की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद मृतक की मां मुनरा देवी ने मकान छोड़कर अन्य संपत्ति और करीब 25 बिश्वा से अधिक भूमि को छोटे बेटे सुनील चौहान के नाम कर दिया था। उसके बाद से ही खंझाटी काफी समय तक अपना हिस्सा पाने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगाता रहा। इसी बात को लेकर परिवार में भी आए दिन कहासुनी और झगड़ा होता था। मकान में स्थित दो कमरे में खंझाटी अपनी पत्नी रेनू और अपने बेटे अभिषेक (14), अमित (13) व बेटी शिवानी (11) के साथ रहता था।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते 3 साल पहले मृतक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे उसकी जान बची। उसके बाद गांव के संभ्रांत लोगों और रिश्तेदारी के लोगों को जुटाकर पंचायत भी हुई थी लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला था। मृतक के छोटे बेटे अमित ने बताया कि जमीन को लेकर उसके पिता और चाचा तथा दादी के लिए कुछ दिन पूर्व भी कहासुनी हुई थी। इस दौरान उसके पिता  ने कहा था कि उन्हें यदि उनका हक नहीं मिला तो परिवार समेत जान दे देंगे।

मां और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

मृतक के बेटे और पत्नी के द्वारा मृतक की मां मुनरा देवी और छोटे भाई सुनील चौहान के ऊपर आरोप लगाया गया। उसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बारे में बड़ागांव थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के बच्चों व पत्नी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मृतक की मां और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *