Varanasi: पूर्वोत्तर रेलवे जोन के सलाहकार समिति के सदस्य बने बनारस के डॉ. नितेश

[ad_1]

Dr. Nitesh of varanasi became member of Advisory Committee of North Eastern Railway Zone

डॉ. नितेश रंजन तिवारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दुर्गाकुंड निवासी डॉ. नितेश रंजन तिवारी पूर्वोत्तर रेलवे जोन के सलाहकार समिति के सदस्य बनाए गए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें गोरखपुर जोन यात्री का सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमन के द्वारा पत्र डॉ. रंजन को सौंपा गया है।

डॉ. नितेश रंजन ने कहा कि ट्रेन और स्टेशन में कैटरिंग, वेंडर्स, यात्रियों के लिए पेंट्री कार, भोजन, बेड रोल, नाश्ता, इलाज, साफ-सफाई समेत तमाम सुविधाओं पर अपनी रिपोर्ट सरकार को देंगे। पैसेंजर से लेकर स्टेशन मास्टर तक से जुड़कर सूचनाएं एकत्रित करेंगे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *