Varanasi: पोखर में डूबने से बारह साल के बालक की मौत, छोटे भाई के साथ गया था नहाने, बताया उस दिन क्या हुआ ?

[ad_1]

Twelve year old child died due to drowning in puddle, went to bath with younger brother, told what happened th

मृत बालक सतीश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारनाथ में स्थानीय थाना क्षेत्र के बेन्हीपुर पोखरे में एक बारह साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देने के साथ जब लोगों ने शिनाख्त की कोशिश कि तो पता चला कि 200 मीटर की दूरी पर काशी एन्कलेव के सामने झोपड़ी में रहने वाले परिवार के बच्चे सतीश का शव है। बच्चे की मा सुमन बच्चे का शव देख दहाड़े मार कर रोने लगी।

यह भी पढ़ें- Varanasi: टेंट का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

पड़ोसियों के अनुसार बच्चा कल दोपहर से ही गायब था। घर वालों ने काफी खोजने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चला। मृत 12 वर्षीय सतीश के छोटे भाई छह वर्षीय शनि ने बताया कि कल दोपहर में हम, सतीश व कल्लू के साथ पोखरे में नहाने गए थे। इसी बीच सतीश डूबने लगा। हम लोग डर के मारे भाग आए। डांट पड़ने के डर से किसी को कुछ नही बताया। बच्चे की पिता की मौत 2 साल पहले ही टिटनेस से हो चुके है। मां सुमन बांस की डलिया आदि बना कर किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करती है। घटना की सूचना मिलने पर रमदत्तपुर प्राथमिक विद्यालय की दो शिक्षकाएं भी घर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इधर चार पांच दिन से स्कूल नहीं आ रहा था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *