Varanasi: बनारस घराने के प्रख्यात तबला वादक पुंडलिक भागवत का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

[ad_1]

enowned tabla player Pundalik Bhagwat of Banaras Gharana passes away

प्रख्यात तबला वादक पुंडलिक भागवत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


काशी हिंदू विश्वविद्यालय मंच कला संकाय के वरिष्ठ तबला वादक एवं बनारस घराने के प्रख्यात पंडित पुंडलिक कृष्ण भागवत का शनिवार को निधन हो गया। पंडित भागवत के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम प्रख्यात तबला वादक पुंडलिक रामरंग संगीत समारोह में पूरे तीन घंटे तक रहे। संगीत पर चर्चा भी की। उसके कुछ घंटे बाद ह्रदयगति रुकने से उनके निधन का समाचार सुनकर संगीत से जुड़े लोग स्तब्ध रह गए। पं पुंडलिक भागवत सनबीम वरुणा में सिडबी एवं स्पिक मैके की ओर से पांच दिवसीय कार्यशाला में बच्चों को तबला वादन का प्रशिक्षण भी दे रहे थे।

शनिवार सुबह विद्यालय में संगीत के शिक्षक एवं विद्यार्थियों नें शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। स्पिक मैके उत्तरप्रदेश की ओर चेयरपर्सन उमेश चंद्र सेठ, डॉ मधु शुक्ला, डॉ शुभा सक्सेना, डॉ विभा सिंह, पवन सिंह आदि ने  उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *