[ad_1]

श्री काशी विश्वनाथ धाम।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पैसा नहीं देना होगा। यह जानकारी देते हुए वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कहा कि ऐसा कोई निर्णय श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट द्वारा नहीं लिया गया है। ट्रस्ट की बैठक हुए भी 20 दिन बीत चुके हैं। यह फेक न्यूज है। किसी भी श्रद्धालु को ऐसी फेक न्यूज को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा कोई निर्णय भविष्य में अगर होगा तो उसकी जानकारी दी जाएगी।
[ad_2]
Source link