[ad_1]

बीएचयू के मूना देवी छात्रावास के बाहर तैनात फोर्स
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के मूना देवी छात्रावास में तीन दिन पहले एक छात्र के कमरे में तोड़फोड़ और छात्रों के साथ मारपीट के बाद तनाव बरकरार है। शनिवार को आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार सुबह पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, तहरीर देने वाले पीड़ित छात्र कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
छात्रावास में शुक्रवार शाम एक छात्र के कमरे में कुछ छात्रों ने घुसकर लैपटॉप, मोबाइल तोड़ दिया। घटना के समय छात्र किसी काम से बाहर गया था। वहीं, जानकारी मिलने के बाद बचाव में आए छात्रों पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया था। कई छात्रों को चोट भी आई थी।
छात्र विवेक विनय पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आठ छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, फ्रेशर पार्टी के बाद बचे पैसों की कुछ छात्र मांग कर रहे थे, मना करने पर उन्होंने पिटाई कर दी। अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को छात्रावास के बाहर पुलिस टीम पहुंच गई।
[ad_2]
Source link