[ad_1]

दुर्घटनाग्रस्त बाइक की सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के डुबकियां बाजार के समीप मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर दूर तक खून फैल गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
मृतकों की शिनाख्त सिर गोवर्धनपुर निवासी रितेश यादव (20) और अनुराग यादव के तौर पर हुई। दोनों गऊडीह स्थित रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सूचना के बाद से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के कारण वाराणसी-गाजीपुर पर मार्ग पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। मौके पर चौबेपुर थाने की पुलिस मौजूद है।
[ad_2]
Source link