Varanasi: ‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम विदिशा ने विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी, बोलीं- पहले से काफी बदली काशी

[ad_1]

काशी विश्वनाथ धाम में विदिशा श्रीवास्तव

काशी विश्वनाथ धाम में विदिशा श्रीवास्तव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमेडी टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अनीता भाभी का किरदार निभाने वालीं विदिशा श्रीवास्तव बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद धाम की भव्यता निहारी। दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में विदिशा श्रीवास्तव ने बताया कि आज हमने बाबा का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। मैं बाबा का धाम देखकर धन्य हो गई। जिस तरह से भव्य धाम बना है देखते ही बनता है। पहले से काफी काशी में बदलाव आया है।

इस दौरान गंगा चौक पर फैंस के साथ सेल्फी भी ली। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो बनारस पहुंचीं हैं। कॉमिडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अनीता भाभी के रूप में सौम्या टंडन यानी गोरी मैम को बड़ी पहचान मिली थी। उनके जाने के बाद नेहा पेंडसे ने करीब एक साल इस रोल को निभाया। लेकिन इन दिनों विदिशा श्रीवास्तव अनीता भाभी के किरदार को निभा रही हैं। शो में उनके काम को काफी पसंद किया गया है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *