[ad_1]

कैंट स्टेशन पर बोगी में गूंजी किलकारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मालदाटाउन फरक्का एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में सवार महिला ने वाराणसी कैंट स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया। रेलवे मेडिकल टीम ने महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ हैं। इस दौरान फरक्का एक्सप्रेस काफी देर तक कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर खड़ी रही। इसी ट्रेन से महिला अपने नवजात के साथ गंतव्य के लिए रवाना हो गई। वहीं, रेलवे के इस कार्य की हर यात्री ने तारीफ की।
दिल्ली से मालदा टाउन जा रही फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या एस-3 के बर्थ संख्या 71 पर मंगलवार को यात्रा कर रही लाल बानो (38) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन वाराणसी पहुंचने वाली थी। उन्होंने अपने मोबाइल से कॉल की और रेल मदद पर अपनी समस्या बताई।
ट्रेन से पहले स्टेशन पहुंचे डॉक्टर
जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय की टीम कैंट स्टेशन पहुंची। ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 3:03 बजे पर रुकते ही मंडल चिकित्सालय की मेडिकल टीम महिला यात्री के बर्थ पर पहुंची। डॉक्टर आयुष श्रीवास्तव, डॉक्टर अमरनाथ ने अपने टीम के साथ आसपास के सीटों को खाली कराकर परदों से कवर किया।
[ad_2]
Source link