[ad_1]

काशी राजपरिवार की सदस्य कृष्ण प्रिया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित रामनगर किले के सुरक्षा अधिकारी ने काशी राजपरिवार के सदस्य कुंवर अनंत नारायण सिंह की दो बहनों और दो भांजों के खिलाफ चोरी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। इसे लेकर उनकी बहन कृष्ण प्रिया ने बुधवार को कहा कि सभी आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं। प्रशासन हमारे साथ न्याय करे।
काशी राजपरिवार की सदस्य कृष्ण प्रिया ने कहा कि रामनगर किले में पग-पग पर सीसी कैमरा लगा हुआ है। वहां चोरी कैसे हो सकती है। बिना इजाजत के कोई प्रवेश भी नहीं कर सकता है। हमारे पास क्या गद्दा नहीं है या फर्नीचर नहीं है या किस चीज की कमी है, जिसके लिए हम चोरी करने जाएंगे।
ये भी पढ़ें: राजकुमारियों के खिलाफ फर्नीचर-बेड चोरी का केस दर्ज, षडयंत्र रचने का भी आरोप, जानें- क्या है मामला?
माफी मांगे प्रशासन
उन्होंने कहा कि काशी नरेश की बेटियां क्या इतनी गई-गुजरी हो गई हैं कि अब नौकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा? कृष्ण प्रिया ने कहा कि हमारा सिविल का एक मुकदमा चल रहा था। उसमें हमारे पक्ष में कुछ अच्छा फैसला आया है। उसे खराब करने के लिए जानबूझकर क्रिमिनल केस दर्ज कराया गया।
[ad_2]
Source link