शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया – फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में यूक्रेन निवासी नागरिक ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी लोगों को सोमवार को सुबह तब हुई जब गेस्ट हाउस का कमरा नहीं खुला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया। साथ ही यूक्रेन दूतावास को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में अधेड़ ने फांसी लगाई, वहां से पासपोर्ट और टूरिस्ट वीजा मिला है। कोई सुसाइड नोट वहां से बरामद नहीं हुआ है।
यूक्रेन निवासी नागरिक कोस्टियंटयान बेनिव (50) काशी में 29 नवंबर से नारद घाट स्थित मुन्ना गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 15 में रहता था। एक जनवरी 2023 तक उसके वीजा की वैधता थी। काशी में वह कृपा के नाम से जाना जाता था। घटना का कारण स्पष्ट नही है।
बनारस से सासाराम जाने की तैयारी में था
गेस्ट हाउस संचालक ने बताया कि सोमवार सुबह देर तक कमरे के बाहर से आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो धक्का देकर किसी तरह उसे खुलवाया गया। अंदर विदेशी नागरिक कमरे में फंदे से लटका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को वीडियोग्राफी करवाकर फंदे से नीचे उतरवाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह अक्सर कहता था कि काशी में मरेंगे तो मोक्ष मिलेगा। इधर वह सासाराम (बिहार) जाने की तैयारी में था।
एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यूक्रेन के जिस नागरिक ने जान दी है, वह गेस्ट हाउस में साधु के वेश में रहता था। संबंधित दूतावास को सूचना भेजने के साथ ही डॉक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कैमरे की नजर में कराया जा रहा है।
प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आता है फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह यूक्रेन में युद्ध ग्रस्त इलाके का रहने वाला था।-
विस्तार