Varanasi: राष्ट्रीय ध्वज से मुर्गी हांकने पर मुर्गी पालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, वायरल हुआ था वीडियो

[ad_1]

A case was filed against the hen farmer for pulling the hen from the national flag, the video went viral

मुर्गी (फाइल फोटो)
– फोटो : Facebook

विस्तार


वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज निवासी मुर्गी पालक के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्र गौरव अपमान मामले में मुकदमा दर्ज़ किया है। तीन दिन पहले वायरल वीडियो में मुर्गी पालक सुरेंद्र श्रीवास्तव तिरंगे राष्ट्रीय ध्वज से मुर्गियों को हांकते हुए दिख रहा था। वायरल वीडियो की जांच के बाद आदमपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: हाईकोर्ट पहुंची अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी, जिला जज की अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल

आदमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत वर्मा के अनुसार ट्वीटर पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुरेंद्र श्रीवास्तव राष्ट्रीय ध्वज से मुर्गियों को हांक रहा था। इसी जांच में पुष्टि हुई है। बुजुर्ग सुरेंद्र श्रीवास्तव घर में ही 4 से 5 मुर्गी रखते हुए पालन करता है। आदमपुर थाना के उप निरीक्षक दया शंकर यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *