[ad_1]

ई-रिक्शा चालक से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के वरुणा कॉरिडोर समीप गुरुवार रात ई-रिक्शा चालक अरविंद पासवान उर्फ गोलू पर तीन युवकों ने फायरिंग की। संयोग अच्छा था कि गोलू बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों के दौड़ाने पर तीनों युवक अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकले। घटनास्थल से एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।
गोलू ने बताया कि उसके तीन परिचितों ने उसे वरुणा कॉरिडोर के समीप बुलाया था। उनमें से एक युवक से एक हफ्ते पहले उसका विवाद हुआ था। बातचीत के दौरान ही पुरानी रंजिश में उसे जान से मारने की नीयत से देसी पिस्टल से फायरिंग की गई। संयोग अच्छा था कि वह बाल-बाल बच गया।
उसने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग दौड़े। इस पर तीनों बाइक छोड़ कर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया और गोलू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें: आप दिल्ली से घर जल्दी आइए…पत्नी ने पति को फोन कर कहा, फिर फंदे पर लटका मिला शव
[ad_2]
Source link