Varanasi: वाराणसी के स्कूल बस का वीडियो वायरल, खटारा बसों से स्कूल जा रहे बच्चे, ना शीशे, ना ही स्टेयरिंग ठीक

[ad_1]

Video of Varanasi's school bus goes viral, children going to school in Khatara buses, no mirrors, no steering

वाराणसी के स्कूल बस का वीडियो वायरल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को किस तरह से बसों में ले जाया जा रहा है इसका एक ताजा उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला। सोशल मीडिया पर त्रिपदा पब्लिक स्कूल पिंडरा की खटारा बस में बच्चों को स्कूल ले जाने का विडियो वायरल हुआ है।  स्कूल के बस का शीशा भी टूटा पड़ा है। इसकी स्टीयरिंग खराब होने के साथ ही बस का नंबर प्लेट भी पूरी तरह पढ़ने में नही आ रहा है। अंदर की सीट भी जगह जगह फटी है। बस में चढ़ने वाली जगह भी टूटी है। 

यह भी पढ़ें- Varanasi: फर्जी मतदान मामले में विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष और भतीजे का चालान, पुलिस से हुई थी नोकझोंक

ट्विटर के माध्यम से इसकी शिकायत परिवहन मंत्री,आरटीओ समेत अन्य अधिकारियों से की गई है। इस बारे में विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया पटेल का कहना है कि विद्यालय की सभी गाडियां चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। इस वजह से जो बस  बनने के लिए विद्यालय में रखी गई थी,चालक उसी को लेकर बच्चो को लेने चला गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *