Varanasi: विश्वनाथ धाम से फिर जुड़ेगी पशुपतिनाथ की नगरी, सावन बाद बहाल होगी भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा

[ad_1]

city of Pashupatinath will be connected to Vishwanath Dham again Indo Nepal friendship bus service

सावन बाद बहाल होगी भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा सावन बाद बहाल होगी। इससे गोरखपुर व सोनौली बार्डर के यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, काठमांडो परिवहन निगम से बात हुई है। सावन बाद एसी बस सेवा के संचालन पर मुहर लगी है। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि काठमांडो परिवहन के अधिकारियों से बात हुई है। परमिट का नवीनीकरण किया जा रहा है।

अगले माह से बस सेवा बहाल हो जाएगी। वाराणसी के रास्ते गोरखपुर, सोनौली होते हुए बस काठमांडो तक जाएगी। वॉल्वो या स्कैनिया बस चलाई जाएगी। टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन होगी। बस के अंदर भी टिकट मिल सकेगा।

करीब 16 घंटे का होगा सफर

बाबा विश्वनाथ से पशुपतिनाथ की नगरी फिर जुड़ेगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, कैंट बस स्टेशन वाराणसी से काठमांडो तक जाने वाली बस रोजाना रात दस बजे रवाना होगी। काठमांडो में दूसरे दिन दोपहर एक से दो बजे के बीच बस पहुंचेगी। काठमांडो से भी यही समय रहेगा। किराया प्रति व्यक्ति अनुमानित 1800 से 1900 रुपये के बीच होगा। बस संचालन के समय किराये की दर में बदलाव संभव है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *