Varanasi: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के कारण डाक विभाग बम-बम, इस साल 2053 पैकेट प्रसाद हुआ स्पीड पोस्ट

[ad_1]

बाबा विश्वनाथ का प्रसाद

बाबा विश्वनाथ का प्रसाद
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की रिकॉर्ड संख्या के बाद अब डाक से प्रसाद मंगाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। प्रसाद की डाक सेवा शुरू होने के तीन साल बाद बाबा के प्रसाद की मांग तीन गुना बढ़ गई है। इस साल अबतक 2053 पैकेट प्रसाद स्पीड पोस्ट हुआ है।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्रीकृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच 2020 में भक्तों तक बाबा का प्रसाद पहुंचाने के लिए करार हुआ था। 2020 में 1501, 2021 में 1709, 2022 में 3313 और 2023 में अब तक 2053 पैकेट प्रसाद के लिए ई-मनीऑर्डर प्राप्त हुए हैं।

अपने नजदीकी डाकघर से मात्र 251 रुपये का ई-मनीआर्डर भेजना होता है। ई-मनी ऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट से प्रसाद भेज दिया जाता है। इसे मात्र 201 रुपए में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी सीधे प्राप्त किया जा सकता है। 

पढ़ेंः घर बैठे मिलेगा बाबा विश्वनाथ का प्रसाद, होम डिलीवरी के लिए करना होगा ये काम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *