Varanasi: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जीवंत हुई पुरानी परंपरा, विश्व कल्याण महायज्ञ की शुरुआत

[ad_1]

Vishwa Kalyan Mahayagya started in Sampurnanand Sanskrit University

Sampurnanand Sanskrit University
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पहली बार चतुर्वेद स्वाहाकार विश्व कल्याण महायज्ञ की शुरुआत मंगलवार से हो गई। 365 दिनों तक रोजाना तीन घंटे चलने वाले इस महायज्ञ में वेद विभाग के शिक्षकों के साथ ही छात्रों की भी भागीदारी होगी। चारों वेदों के मंत्रों से रोजाना यज्ञ में आहुतियां अर्पित की जाएंगी। 

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि नियमित रूप से वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा और विश्वकल्याण की कामना से रोजाना तीन घंटे यज्ञ के अनुष्ठान होंगे। विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्र पांडेय ने बताया कि यज्ञशाला में नियमित रूप से हवन होगा।  

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वीरान पड़े हवन कुंड से मंगलवार को वेद व यज्ञ परंपरा जीवंत हो गई। विश्वविद्यालय के वेद विभाग में विश्व कल्याण  महायज्ञ की शुरुआत हो गई है। यहां 365 दिन चारों वेदों के मंत्रों से यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित की जाएंगी। वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा और विश्वकल्याण के भाव से रोजाना तीन घंटे यज्ञ के अनुष्ठान पूर्ण होंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *