[ad_1]

खोजबीन करते गोताखोर।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी-रामनगर को जोड़ने वाले सामने घाट पुल पर साइकिल खड़ी कर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक 19 वर्षीया छात्रा ने गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उसे कूदते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा में इसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नही चला।
पुलिस ने साइकिल से मिले बैग में आई कार्ड को देखा तो उस पर किरिहिया चौराहा बजरडीहा की ममता चौहान लिखा था। आई कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करने पर उसके भाई विकास चौहान को जानकारी दी। पिता किशन राजगीर का काम करते हैं। विकास ने पुलिस को बताया कि बहन ममता हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
सामने घाट पुल से कूदे युवक का नहीं मिला सुराग
मालवीय पुल से शुक्रवार सुबह भी एक युवक ने छलांग लगाई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस जगह से युवक ने छलांग लगाई थी, वहां एक बैग मिला है। अंदर रखे कागजात से उसकी पहचान शिवपुरवा निवासी अमन सेठ के रूप में हुई। सूचना पाकर युवक के पिता प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अमन चौक में सुनार के पास काम सीखता है।
[ad_2]
Source link