Varanasi: स्मार्ट क्लास और लाइब्रेरी …30 कंपोजिट विद्यालयों में शुरू हुईं नई सुविधाएं, मंडलायुक्त ने किया उद्घाटन

[ad_1]

Smart class and library facilities started in 30 composite schools in varanasi

हरहुआ कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करते मंडलायुक्त
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी जिले के 30 कंपोजिट विद्यालयों में मिशन परिवर्तन के तहत विकास कार्यों का बुधवार को मंडलायुक्त ने उद्घाटन किया। हरहुआ कंपोजिट विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान 30 स्कूलों में नई सुविधाएं शुरू की गईं। एचडीएफसी बैंक और अंबुजा सीमेंट की ओर से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, विज्ञान लैब, लाइब्रेरी, वाटर कूलर के साथ अन्य सुविधाएं शुरू की गई हैं।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि ऐसे परिवर्तन से निजी और सरकारी स्कूलों के बीच बेहतर शिक्षा का अंतर कम होगा। अध्यापकों से कहा कि स्मार्ट क्लास में प्रयोग होने वाले एप्लिकेशन को सही तरीके से सीख लें ताकि बच्चों को समझाने में आसानी हों। बच्चे अपने भविष्य के प्रति सचेत और अग्रसर हों इसके लिए उनकी कॅरिअर काउंसिलिंग कराई जाए।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को सुविधाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी अध्यापकों की है। उन्होंने अभियान के लिए एचडीएफसी बैंक का आभार जताया। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने कहा कि बच्चों की शुरुआती शिक्षा की उनका भविष्य तय करती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *