[ad_1]

रेत में दबा मिला बच्चे का शव
– फोटो : Social Media
विस्तार
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के लड्डनपुरा स्थित घर से लापता मो. अनस (8 वर्ष) का शव रविवार को गंगा पार रेत में दबाया हुआ मिला। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। रामनगर और जैतपुरा थाने की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। बच्चे को अगवा कर हत्या की घटना से हड़कंप मच गया है।
लड्डनपुरा निवासी हफीजुर्रहमान का 8 साल का पुत्र मोहम्मद अनस शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात नौ बजे उन्हें अनजान नंबर से फोन आया।
…आपका लड़का मेरे पास है
फोन करने वाले ने कहा कि आप का लड़का मेरे पास है। कुछ देर में घर भेज दूंगा और फोन कट गया। अनस के परिजनों ने जब उस नंबर पर दोबारा कॉल किया तो वो बंद मिला। पूरी रात तलाश होती रही लेकिन ना बच्चा और ना ही फोन करने वाले का कुछ पता चला।
ये भी पढ़ें: 26 वर्ष बीते, लेकिन बनारस के रूंगटा परिवार को नहीं मिला न्याय, शव तक नहीं मिला था
[ad_2]
Source link